उसकी मां के चेहरे पर परेशानी साफ झलक रही थी। वो आते ही उस लड़की के कान कस कर पकड़ लेती हैं जिससे वह लड़की आइस क्रीम खाते खाते ही जोर से चिल्लाने लगती हैं "मां पलिज छोर दो ना दर्द हो रहा है" ,वह लडकी चिल्लाते हुए कहती हैं , मैने तुम्हे कितनी बार कहा है आइस क्रीम नही खाने की, सुबह भी तुमने बहुत आइस क्रीम खाली थी।
फिर अब भी तुम्हारा मन नहीं भरा। बहुत बदमाश हो रही हो तुम दिन ब दिन। और आज कितने दिनों बाद में तुम्हे बाहर लेकर आई तो तुमने मेरा हाथ छोड़ दिया और पता नहीं कहा गायब हो गई थी। उसकी मां ने गुस्से से कहा, तो वह लड़की अपनी छोटा सा सिर झुकाए खड़ी थी। तो वही लड़का उसे प्यार से देख कर हल्का मुस्कुरा रहा था क्योंकि वह लड़की बहुत ही मासूम सी अपना चेहरा झुकाए खड़ी थी ।






Write a comment ...