इश्की कुछ देर ऐसी ही रही, जब उसे चोट नहीं आई तो उसने अपनी आँखें धीरे से खोलीं। तो उसकी नज़र सीधे आहान की नज़र से जा मिली। उसका दिल बहुत तेजी से धड़कने लगा और उसकी हार्टबीट आहान को भी सुनाई दे रही थी। आहान उसे देखकर हल्का सा मुस्कराया। इससे इश्की का चेहरा थोड़ा लाल हो गया, गुस्से से नहीं, बल्कि शर्म से।
आज पहली बार वो आहान को इतने पास से देख रही थी। आहान की आँखों में एक अजीब सी चमक थी, जो इश्की को और भी शर्मिंदा कर रही थी, और आहान ने इस वक्त व्हाइट शर्ट पहन रखा था और उसके ऊपरी भाग के कुछ बटन खुले हुए थे जिससे आहान का चेस्ट और उसकी बॉडी काफी हद तक इश्कि को दिखाई दे रही थी।







Write a comment ...